साहित्य पाठन मुख्य दो बातों के लिए किया जाता है एक तो स्वस्थ मनोरंजन के लिए दूसरे आत्मसंस्कार और विचारों के परिष्कार के लिए सामान्यता साहित्य पढ़ने की उपयोगिता और महत्व भी है साहित्य नया जीवन देने का कार्य तो करता है यह एक सबसे अच्छा मित्र भी होता है उसे गुरु और पथ - प्रदर्शक भी कहा जा सकता है |
साहित्य पाठन से हमें मार्गदर्शन मिलता है तथा अच्छे साहित्य के अध्ययन से हमें पता चल पाता है कि आज तक मानव जाति ने प्रगति और विकास के जो अनेक पड़ाव पार किये हैं उन्हें पार करते समय हमारे पूर्वजों के सामने किस- किस तरह की कठिनाइयां आयी होगी साहित्य पूर्ण - मनोरंजन के साथ साथ सभी आवश्यक जानकारियां हमें सहज ही प्रदान करता है|
साहित्य पाठन में एक मुख्य बात यह है कि हम साहित्य के नाम पर सड़क छाप अश्लील सस्ती रुचि और भड़काने वाली साहित्य से दूर रहना चाहिए जैसे सड़ा - गला खाना सड़कों पर बिकने वाले कटे-फटे फल खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है उसी प्रकार सड़क छाप सस्ता साहित्य मन मस्तिष्क के स्वास्थ्य एवं विकास के लिए हनीकारक होता है इस प्रकार बुद्धिमान और साहित्य पढ़ने का इच्छुक व्यक्ति हमेशा सोच विचार के बाद साहित्य का चुनाव करता है |
साहित्य वही है जो मानव जीवन को सत्य पथ पर चला सके उसके तन, मन, मस्तिक सभी को विकास और जीवन की अच्छी दिशा में ले जाए साहित्य का चुनाव हमेशा सोच समझ कर करना चाहिए |
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment